फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj yatra 2018 lottery organized in piran kaliyar

हज यात्रा 2018 : 947 लोगों की खुली लॉटरी, उत्तराखंड से हज पर पाएंगे 1220 यात्री

Tue, 23 Jan 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Tue, 23 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Haj yatra 2018 lottery organized in piran kaliyar
haj

प्रदेश के 947 खुशकिस्मतों की पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए लॉटरी खुल गई। पिरान कलियर कलियर स्थित हज हाउस में आयोजित कुर्राअंदाजी (लॉटरी) में हज यात्रा पर जाने वाले 947 लोगों का चयन किया गया। प्रदेश से कुल 1220 लोग इस साल हज यात्रा पर जाएंगे। जिनमें चार महिलाओं और 70 साल से ऊपर वाले 273 लोगों की सीटें पहले ही आरक्षित है।

विज्ञापन


मंगलवार को हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई की ओर से पिरान कलियर स्थित हज हाउस में ऑनलाइन कुर्राअंदाजी (लॉटरी) की गई। कुर्राअंदाजी की शुरूआत कुरान पाक की तिलावत से हुई।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तराखंड हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बटन दबाकर कुर्राअंदाजी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। कुर्राअंदाजी को मुंबई से डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज कमेटी अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने बताया कि इस साल उत्तराखंड का कोटा 1061 से बढ़ाकर 1220 किया गया है। बताया कि प्रदेश से 4100 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था।

कुर्राअंदाजी में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 269 लोगों और चार बिना महरम महिलाओं को रिजर्व कैटेगरी में रखा गया था। जबकि चार और पांच बार आवेदन करने वाले आवेदकों को आरक्षित श्रेणी से बाहर रखा गया।

पहली बार हर जिले की अलग कुर्राअंदाजी

Haj yatra 2018 lottery organized in piran kaliyar

3827 आवेदकों की कुर्राअंदाजी की गई। जिनमें से एक बच्चे समेत 947 आवेदकों का चयन किया गया। कारी अरशद, मौलाना आरिफ, मुफ्ती शमीम साबरी आदि उलमा ने लोगों को हज के अहकाम बताए। उन्होंने चयनित लोगों से यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की।

साथ ही सभी अरकानों को सही तरीके से अदा करने को कहा। विधायक हाजी फुरकान अहमद ,हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, शायर अफजल मंगलोरी, सदस्य रईस अहमद, एम फारुख, गुलिस्ता अंसारी आदि ने चयनित लोगों को मुबारकबाद पेश की। इस दौरान मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष आरए खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अहसान, शमा साबरीन, मीर हसन, शमशाद चेयरमैन, शाहिद, अब्दुल कादिर, आदिल आदि समेत सभी जिलों के आवेदक मौजूद रहे।

पहली बार हर जिले की अलग कुर्राअंदाजी
पिरान कलियर। हज यात्रा के लिए इस साल केंद्र सरकार ने राज्य के अलग अलग जिलों के लिए अलग कुर्राअंदाजी की व्यवस्था की है। इसी के तहत उत्तराखंड के हर जिले के आवेदकों की अलग-अलग कुर्राअंदाजी की गई।

हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि केंद्र सरकार से इस वर्ष हर जिले की अलग-अलग कुर्राअंदाजी की मांग की गई थी। सरकार की अनुमति के बाद राज्य के अलग जिलों में ऑनलाइन कुर्राअंदाजी की गई। जिलों में आवेदनों के हिसाब से ही उनका कोटा निर्धारित किया गया था।

कहां से कितने आवेदकों का चयन

Haj yatra 2018 lottery organized in piran kaliyar

हरिद्वार- 437
देहरादून - 136
उधमसिंहनगर- 251
नैनीताल- 82  
पौड़ी गढ़वाल - 16
चंपावत- 6
अल्मोड़ा- 5
टिहरी- 5
पिथौरागढ़- 4
चमोली- 3
उत्तरकाशी -2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed