{"_id":"5909f7964f1c1b6e50441a18","slug":"hailstorm-warning-alert-in-five-districts-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 24 घंटे ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 24 घंटे ओलावृष्टि का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, हल्की हवाओं के बीच गर्मी से राहत जरूर रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे ओलावृष्टि की वॉर्निंग जारी की गई है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि दून में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन