फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hail Storm alert in uttarakhand on 25 june before monsoon 2018 rain

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: इस दिन होगी मानसून की पहली बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Hail Storm alert in uttarakhand on 25 june before monsoon 2018 rain
hailstorm

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग के अनुसार इस दिन से मानसून की बारिश शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में मानसून जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है। 27 से मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद 28-29 को भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


साथ ही मौसम विभाग ने 25 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hail Storm alert in uttarakhand on 25 june before monsoon 2018 rain
rain

विभाग की मानें तो, उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21-22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस वर्ष इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से चलकर मानसून उत्तर की ओर रुख कर चुका है।

वहीं, पिछले पांच दिन से पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और लू से शनिवार को दोपहर बाद राहत मिली। हालांकि, बारिश आधे घंटे तक आधे शहर में ही हुई।  सुशीला तिवारी अस्पताल से लेकर रामपुर रोड तक बारिश नहीं हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

उधर, दोपहर बाद आए अंधड़ से टनकपुर के छीनीगोठ में काफी नुकसान हुआ। कई ग्रामीणों के आवासीय झालों की छतें उड़ गईं। घरों में रखा सामान बारिश के पानी से भीगने से खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed