फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hail fell on the wishes of farmers

Dehradun News: किसानों के अरमान पर गिरे ओले

Sun, 21 Apr 2024 04:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Hail fell on the wishes of farmers
पछवादून और जौनसार बावर में शुक्रवार शाम को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के चलते टमाटर की पौध खेत में बिछ गई। वहीं, गेहूं की बालियां झड़ने से फसल को करीब पांच फीसदी के नुकसान की आशंका है। खेतों में खड़ी फसल देखकर अच्छा मुनाफा कमाने का अरमान पाले किसानों को झटका लगा है।
विज्ञापन

आम और लीची के पेड़ों पर लगे फलों पर भी बारिश और ओलावृष्टि का असर पड़ा है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आने वाले सप्ताह से गेहूं की फसल की कटाई करने की सलाह दी है। बारिश और करीब 10 मिनट की ओलावृष्टि से चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


गुलफाम, शराफत, इलम, विक्की, तेग सिंह, जहीर, सुभाष, कुलदीप आदि किसानों ने बताया कि केदारावाला, अंबाड़ी, जीवनगढ़, भीमावाला, ढकरानी, बरोटीवाला, लांघा क्षेत्र में खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। कई किसानों ने फसलों की कटाई शुरू कर दी है। बताया कि शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की बालियां झड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किसान टमाटर की खेती भी करते हैं।टमाटर की पौध भी ओलावृष्टि के चलते बिछ गई। साहिया, कालसी, चकराता और त्यूणी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि से टमाटर की पौध गिर गई। जौनसार बावर में टमाटर प्रमुख नकदी फसल है। फसलों के नुकसान से खेती पर निर्भर काश्तकारों को झटका लगा है।

-------
सबसे अधिक नुकसान टमाटर की फसल को पहुंचा है। 40 से 50 दिन के पौधों की टहनियां टूट गईं। गेहूं की फसल को भी करीब पांच फीसदी का नुकसान पहुंचा है। अगले सप्ताह मौसम साफ रहेगा, लेकिन किसानों को अब गेहूं काट लेना चाहिए।

-डॉ. एके शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed