फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Gym trainer commits suicide in fiancee Room Due to Debt

मंगेतर के कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्म्हत्या, कर्ज के कारण उठाया कदम

Wed, 04 Mar 2020 08:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Mar 2020 08:31 PM IST
सार

  • बाहर फोन पर मां से बात करती रही मंगेतर, अंदर कमरे में युवक ने लगाई फांसी
  • कर्ज के चलते सहारनपुर के युवक के मौत को गले लगाने की आशंका 

विज्ञापन
Dehradun: Gym trainer commits suicide in fiancee Room Due to  Debt
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून केदेहराखास में बुधवार को अपने मंगेतर के कमरे में पहुंचे सहारनपुर निवासी एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अनहोनी के समय मंगेतर कमरे के बाहर अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी।

विज्ञापन


अंदर जाने पर आननफानन मंगेतर ने चाकू से फंदा काटा और गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि जिम ट्रेनर नमन राठौर (26) निवासी सीसवाली थाना नकुड़ सहारनपुर शहर में जिम चलाता था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर नमन अपनी मंगेतर से मिलने देहराखास स्थित उसके कमरे पर गया था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी मंगेतर की मां का फोन आ गया। वो बाहर आकर मां से बात करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नमन मंगेतर की चुन्नी से पंखे में फंदा लगाकर लटक गया। मां से बात करने के बाद मंगेतर कमरे में गई तो वह हतप्रभ रह गई। मंगेतर ने आननफानन चुन्नी का फंदा काटकर नमन को नीचे उतारा और 108 की मदद से नमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पटेलनगर पुलिस ने बताया कि नमन की मंगेतर से सगाई हो चुकी थी। जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। पुलिस ने मंगेतर के हवाले से बताया कि बातचीत के दौरान एक फोन आया था, जिसे सुनकर नमन थोड़ा विचलित हो गया था। बताया गया कि नमन पर किसी का कर्ज था, जिसे लेकर वह तनाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed