{"_id":"38df277254b59ede5bf6565ac3998a52","slug":"gut-of-the-animal-on-the-road-fiercely-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर की आंत पर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर की आंत पर हुआ बवाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सड़क किनारे खून और जानवर की आंतें मिलने के बाद सहस्त्रधारा रोड पर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आंत जांच के लिए भेज दी।
विज्ञापन
सहस्रधारा रोड पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे मार्निंग वाक पर निकले लोगों को राजेश्वरनगर फेस-2 के गेट के करीब सड़क किनारे जानवर की आंत दिखाई दी।
तस्वीरों में देखें..खबर से संबधित फोटो गैलरी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
जाम लगा
सड़क के दूसरी ओर दो बच्ची गांव की ओर रस्सी का टुकड़ा और खून दिखाई दिया। कुछ ही देर में भीड़ मौके पर पहुंच गई और जाम लगा दिया।
राजपुर थाने की पुलिस, एसपी सिटी जगदीश चंद्र जोशी और सीओ मसूरी जया बलूनी मौके पर पहुंच गए। लेकिन लोग नहीं माने। मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचे और कारवाई की मांग की।
विज्ञापन
लोगों ने जाम खोल दिया
बाद में विधायक और पुलिस के समझाने पर करीब नौ बजे लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस दौरान अनुज कौशल, नबी हसन, वीर सिंह चौहान, ईश्वर सिंह, मोहन शर्मा, मुकेश खत्री, सूरज उनियाल, अजय उनियाल, दीपक फरासी आदि मौजूद रहे।
जांच में पता चलेगा, कौन सा जानवर
मौके पर मिले आंत और खून से साफ नहीं हो पा रहा कि पशु कौन सा था। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि आंतों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इसके बाद पुष्टि हो सकेगी।