फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurmeet ram rahim disputed statement during kedarnath disaster 2013

केदारनाथ आपदा के दौरान गुरमीत राम रहीम ने दिया था ऐसा बयान कि मच गया बवाल

Sun, 27 Aug 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Aug 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim disputed statement during kedarnath disaster 2013
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर चल रहे नाबालिग से रेप मामले में 25 अगस्त को पंचकुला सीबीआई कोर्ट का फैसला आना है। जिसके चलते हरियाणा और पंजाब छावनी में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन


2013 में आई केदारनाथ आपदा के दौरान डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम के एक बयान ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में बवाल मचा दिया था। 

राम रहीम ने कहा था कि 'उत्तराखंड में आपदा भले ही एक बार आई हो, लेकिन एक औरत के लिए जिसने आपदा में अपने पति को खो दिया हो उसके लिए यह आपदा जीवन भर का दर्द है।'

विज्ञापन

बयान के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मच गया था बवाल

gurmeet ram rahim disputed statement during kedarnath disaster 2013
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

राम रहीम ने कहा था कि 'आपदा में विधवा हुई औरतों को सहारा देने के लिए धार्मिक समूह डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी उनसे विवाह करने के लिए तैयार हैं।'

उस दौरान राम रहीम ने कहा था कि करीब 1500 अनुयायी ऐसी विधवा महिलाओं से विवाह करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बयान के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बवाल मच गया था। जगह-जगह राम रहीम का विरोध किया गया।

जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा के मुखिया का यह बयान केवल बयान भर ही रह गया ‌था।

gurmeet ram rahim disputed statement during kedarnath disaster 2013
बाबा राम रहीम - फोटो : SELF

यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर शुक्रवार को फैसला आएगा। राम रहीम के समर्थन में हजारों समर्थक पंचकूला पहुंच चुके हैं।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पंचकूला में कई कंपनियां भेजी जा चुकी हैं। गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि ' हमनें सदा क़ानून का सम्मान किया है, हालांकि हमारी बैक में दर्द है, फिर भी क़ानून की पालना करते हुए हम कोर्ट ज़रूर जाएंगे। हमें भगवान पर दृढ़ यक़ीन है। सभी शान्ति बनाए रखे।'‬

विज्ञापन

कोर्ट परिसर नो मैन जोन घोषित

gurmeet ram rahim disputed statement during kedarnath disaster 2013
राम रहीम पर फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में भी शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पंचकूला में दाखिल होने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

12 आईपीएस अधिकारी केवल पंचकूला में हालातों की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। पंचकूला समेत हर जिलों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। अधिकतर रास्ते सील कर दिए हैं। कोर्ट परिसर को नो मैन जोन घोषित कर दिया गया है।

पुलिस की छुट्टियां पहले से ही रद्द कर दी हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed