फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar terror in Uttarakhand Stir on seeing Guldar and cub near Boonsadi village tehri read more updates

Tehri: शावक के साथ फिर आ धमका गुलदार, खेतों में काम कर रहीं महिलाओं में मचा हड़कंप, दहशत में घरों की ओर दौड़ीं

Thu, 04 May 2023 06:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 May 2023 06:23 PM IST
सार

29 अप्रैल को डोबरा-चांठी सड़क मार्ग गुलदार ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया था। महिला गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तभी से बौंसाड़ी में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार कई बार खेतों में नजर आ चुका है। लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
Guldar terror in Uttarakhand Stir on seeing Guldar and cub near Boonsadi village tehri read more updates
गुलदार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार सुबह बौंसाड़ी गांव के समीप गुलदार और उसके शावक को देखकर हड़कंप मच गया। गुलदार को देख खेतों में काम करने गईं महिलाएं घर की ओर दौड़ पड़ीं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। वन विभाग ने बीते दिन ही अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे लगाए थे लेकिन गुलदार का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

लंबगांव बाजार के समीपवर्ती बौंसाड़ी गावं में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। 29 अप्रैल को डोबरा-चांठी सड़क मार्ग गुलदार ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया था। महिला गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तभी से बौंसाड़ी में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार कई बार खेतों में नजर आ चुका है। लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: कुबेर और भैरव गदेरे में हिमखंड खिसकने से पैदल यात्रा मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने बुधवार को बिजली घर और बौंसाड़ी गांव में दो ट्रैप कैमरे लगाए थे। सभासद सौरभ रावत व सेन सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बिजली घर के समीप शावक के साथ गुलदार फिर नजर आया। वन रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया कि बौंसाड़ी गांव में गुलदार दिखाई देने पर टीम को गांव में भेजा गया था। अभी गुलदार की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed