फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar made the goat a morsel

Dehradun News: गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला

Tue, 25 Jun 2024 06:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Guldar made the goat a morsel
कालसी तहसील क्षेत्र के कनबुआ गांव में गुलदार ने एक बकरी को निवाला बना लिया। गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। पशुपालक ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। कनबुआ गांव के आशीष पंवार सोमवार को अपनी बकरियों को चराने पिशोगी खेड़े गए थे। दोपहर में अचानक गुलदार से सामना हो गया। बकरियां इधर-उधर भागने लगीं। इस दौरान गुलदार ने एक बकरी को पकड़ लिया। पशुपालक ने शोर मचाया तो गुलदार मरी हुई बकरी को छोड़कर भाग गया। पशुपालक ने बताया कि इससे पूर्व भी गुलदार उनकी तीन बकरियों को मार चुका है। बताया कि 10 दिन पूर्व भवान सिंह की बकरी को भी गुलदार ने मार डाला था। पशुपालक की सूचना पर वन बीट अधिकारी निधि भंडारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed