{"_id":"591eaef24f1c1b8523f229a2","slug":"guldar-killed-forester-in-rajaji-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी नेशनल पार्क में गुलदार ने फॉरेस्टर को बनाया निवाला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी नेशनल पार्क में गुलदार ने फॉरेस्टर को बनाया निवाला, मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 May 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
guldar
- फोटो : demo
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के रायवाला क्षेत्र में एक आदमखोर गुलदार ने फॉरेस्टर को शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मृतक आनंद सिंह (45) राजाजी टाइगर रिजर्व में फॉरेस्टर के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले भी एक आदमखोर गुलदार को पार्क प्रशासन ने पकड़ा था। पिछले एक साल में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गुलदार अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती रात वन दरोगा आनंद सिंह सत्यनारायण सेक्शन में अपने सरकारी आवास लौट रहे थे। इस दौरान गुलदान ने उन पर हमला बोल दिया।
परिजनों ने उनकी खोजबीन की और इसकी सूचना साथी वन कर्मियों को दी। इस दौरान उनकी चप्पल मौके पर पड़ी मिली। खोजबीन की गई तो सड़क से चंद कदम दूर शव बरामद किया गया।
विज्ञापन