{"_id":"50455478834bb3273f2fdf1c6f16f6bb","slug":"guldar-kill-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ीः घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ीः घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया गुलदार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक में गुलदार एक बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया। गुरुवार की सुबह बच्चे का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला।
विज्ञापन
बुधवार की रात सरक्याना गांव में घर के आंगन में खेल रहे सात साल के दीपक को गुलदार उठा कर ले गया। रात भर परिजनों और गांव वालों द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे को कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह गांव वालों ने घर से 100 मीटर की दूरी पर बच्चे का शव पड़ा देखा। जिसके बाद से बच्चे के परिजन शोक में हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गांव वाले दहशत में हैं। गांव वालों की मांग है कि क्षेत्र शिकारियों का एक दल तैनात किया जाए। वन विभाग द्वारा मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजा दी जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन