फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar hovering in the populated area

दो शावकों के साथ आबादी क्षेत्र के पास मंडरा रही गुलदार

Wed, 03 Feb 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Guldar hovering in the populated area
कालसी। तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बरकरार है। बीते एक माह से गुलदार अपने दो शावकों के साथ आबादी क्षेत्र के आसपास मंडरा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए गुलदार को आबादी क्षेत्र के पास से भगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार और गोपाल सिंह का कहना है कि कई बार गुलदार को शाम ढलने के बाद अमलावा नदी के पास जंगल की सीमा में अपने दो शावकों के साथ घूमते हुए देखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अमलावा नदी के पास ही लोगों के खेत भी हैं। ऐसे में गुलदार के डर से लोग खेतों में जाने से डरने लगे हैं। इसके साथ ही उन्हें मवेशियों का भी खतरा सताने लगा है। उन्होंने बताया कि गुलदार को देख लोगों ने पटाखे चलाकर उन्हें भगाने का प्रयास भी किया, बावजूद गुलदार की गतिविधि आबादी क्षेत्र के पास बनी हुई है। उन्होंने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ने की मांग की है। डीएफओ चकराता वन प्रभाग नीतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित रेंजाधिकारी को टीम बनाकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी सजग रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed