फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gujarat Police caught the accused from Doon in the fraud of 45 lakhs

45 लाख की ठगी में गुजरात पुलिस ने दून से उठाया आरोपी

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Police caught the accused from Doon in the fraud of 45 lakhs
गुजरात पुलिस ने धारा चौकी क्षेत्र से पकड़ा ठगी का आरोपी----संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। 45 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषिकेश का रहने वाला है और यहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। गुजरात पुलिस रविवार शाम को उसे हवाई जहाज से अहमदाबाद ले गई है। सोमवार को उसे वहां स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी धारा शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि शनिवार रात को अहमदाबाद के पुलिस अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि देहरादून के धारा चौकी इलाके में उनके एक मुल्जिम की लोकेशन मिली है। रविवार सुबह ही अहमदाबाद के नारायणपुरा थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। चौकी क्षेत्र के एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम अरुण सिंह है और वह ऋषिकेश का रहने वाला है।
विज्ञापन

अरुण सिंह पर आरोप है कि उसने अहमदाबाद की एक महिला को लाटरी के नाम पर ठगा था। महिला से कुल 45 लाख रुपये ठगे गए थे। इनमें से बहुत सी रकम अरुण सिंह के खाते में भी जमा हुई थी। राणा ने बताया कि गुजरात पुलिस को रविवार शाम के वक्त की फ्लाइट के टिकट मिल गए थे। लिहाजा, वह अरुण सिंह को अपने साथ हवाई जहाज से गुजरात ले गई। वहां नियमानुसार 24 घंटे के भीतर स्थानीय कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed