फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gujarat Childrens begging in nepal due to Drought

नेपाल में भीख मांगते पकड़े गए 43 राजस्थानी बच्चे, वजह जानकर बढ़ जाएगी पीएम मोदी की चिंता

Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Childrens begging in nepal due to Drought

बनबसा सीमा क्षेत्र से सटे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में नेपाल पुलिस ने 24 नाबालिग सहित 43 भारतीयों को भीख मांगते पकड़ा। लेकिन बच्चों ने इसकी को वजह बताई है, उसे जानकर केंद्र सरकार की चिंता जरूर बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


तहकीकात के बाद सभी को नेपाली संस्था माइते के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में संस्था ने सभी बच्चों को भारतीय संस्था रीड्स के हवाले कर दिया। पकड़े गए लोगों के अनुसार वह सभी राजस्थान से हैं। वहां सूखा पड़ने पर हुई आर्थिक तंगी के कारण भीख मांगने नेपाल आ गए हैं।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के एसपी दिलेराज बिष्ट ने बताया कंचनपुर में भीख मांग रहे कुछ बच्चों को लेकर पुलिस जिला प्रहरी कार्यालय पहुंची। इनमें 19 बालिग और 24 नाबालिग थे। पूछताछ में सभी ने बताया कि राजस्थान में सूखा पड़ने के कारण वह भीख मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Childrens begging in nepal due to Drought
बच्चों को लाने वाली कथित महिला सोना

मामले को मानव तस्कारी और बालश्रम का मान पुलिस ने सभी को नेपाली संस्था माइते के हवाले कर दिया। माइते की संयोजिका माहेश्वरी भट्ट ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

फिलहाल पकड़ी गई सोना पत्नी श्याम निवासी गुमानपुरा माटो पाली राजस्थान और अन्य से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए 24 नाबालिगों को बनबसा स्थित रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रखने के लिए सौंप दिया है।

उधर, संस्था ने इस संबंध में बनबसा स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को भी जानकारी दे दी है। दोनों संस्थाएं राजस्थान पुलिस से भी मामले के संबंध में पता करने में जुटी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed