{"_id":"5814df364f1c1b900dbc24a9","slug":"guest-teacher-transfer-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों को नियुक्ति पर राहत, ब्लॉक से बाहर भी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचरों को नियुक्ति पर राहत, ब्लॉक से बाहर भी नियुक्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के गेस्ट टीचरों के लिए दिवाली पर कुछ राहत की खबर है। गेस्ट टीचर अब ब्लॉक से बाहर जनपद और मंडल स्तर पर भी नियुक्ति पा सकेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को पहले ब्लॉक में ही नियुक्ति दी गई थी, इससे कई गेस्ट टीचर ब्लॉक से बाहर पद रिक्त होने के बावजूद नियुक्ति नहीं पा सके थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ब्लॉक, जनपद और मंडल में जहां कहीं भी उनके पद रिक्त होंगे, उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में छह हजार से अधिक गेस्ट टीचर हैं। नियमित शिक्षक मिलते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा था, वहीं, कई बार ब्लॉक में पद रिक्त होने के बावजूद एक ब्लॉक के शिक्षक को दूसरे ब्लॉक में नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के ब्लॉकों में यह स्थिति थी।
विज्ञापन
पहले हम एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में गेस्ट टीचरों को नियुक्ति नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब इन्हें जहां जगह चाहे जनपद और या मंडल स्तर नियुक्ति दी जा रही है।
-आरके उनियाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल