फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guest teacher angry on uttarakhand cm

सुरक्षित भविष्य को लेकर गेस्ट टीचर CM से नाराज

Tue, 08 Nov 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Nov 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
guest teacher angry on uttarakhand cm
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

सुरक्षित भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति न बनने से नाराज गेस्ट टीचरों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक लिया। गेस्ट टीचरों ने कहा कि बाद में अपर मुख्य सचिव से हुई वार्ता में उन्होंने पूर्ण संविदा पर रखने के लिए विधिक राय के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले गेस्ट टीचरों ने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन के बावजूद उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर अब तक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है। संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दौलत जगुड़ी ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान उनके धरना स्थल पर आने वाले मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री अब उनकी सुध नहीं ले रहे। गेस्ट टीचरों के क्रमिक अनशन के बावजूद अब तक कोई भी उनके अनशन स्थल पर नहीं आया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा गेस्ट टीचरों को रोकने के बाद टीचरों का एक प्रतिनिधिमंडल अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह से मिला। गेस्ट टीचरों ने कहा कि अपर मुख्य सचिव ने उन्हें संविदा पर रखने के लिए विधानसभा सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में विधिक राय के बाद प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा महानिदेशक रंजना भी मौजूद रहीं। सीएम आवास कूच करने वालों में संघ के अध्यक्ष विवेक यादव, दिनेश टम्टा, केशव नौटियाल, खुशीराम नौटियाल, ललित मोहन, महावीर चौहान, दुर्गा प्रसाद भट्ट, हरीश थपलियाल, डीके भट्ट, भुवन ठाकुर, गोविंद दानू, अमृता नौटियाल, कुबेर, कविंद्र, राजपाल, शिवराज, बलबीर और कमल भट्ट आदि रहे।

आज सचिवालय कूच का एलान
गेस्ट टीचरों ने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर आज सचिवालय कूच का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पर अमल नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed