फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guard beaten seven year old boy badly for take mango from Garden 

पेड़ के नीचे गिरे आम को उठाने पर 7 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा

Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Guard beaten seven year old boy badly for take mango from Garden 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पेड़ के नीचे से आम उठाने पर बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने सात वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा। बीच बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता से भी मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इस पर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी मनोज शर्मा, उनकी पत्नी बबीता शर्मा और सात साल का बेटा आशु चार दिन पहले खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर ला रहे थे।
विज्ञापन


बेलकी के पास आम के बाग में मनोज के बेटे ने ट्रैक्टर से उतरकर पेड़ के नीचे पड़े आम उठा लिए। आरोप है कि इस पर बाग की रखवाली कर रहे सिकरौढ़ा निवासी चार लोगों ने गाली गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पर उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने उसी दिन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की।

लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसस पर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित को शुक्रवार को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed