फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GST team raid on two firms caught tax evasion of five crore in Kashipur Uttarakhand

Kashipur: दो फर्म पर जीएसटी का छापा, पांच करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, एक करोड़ मौके पर जमा कराए

Wed, 19 Apr 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

काशीपुर के महुआखेड़ागंज स्थित बैटरी स्क्रैप रीसाइक्लिंग करने वाली दो फर्म और इनको मालवाहन की सेवा दे रही दो ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा मारा गया है।

विज्ञापन
GST team raid on two firms caught tax evasion of five crore in Kashipur Uttarakhand
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य कर विभाग की केंद्रीय अभिसूचना इकाई ने औद्योगिक क्षेत्र महुआखेड़ागंज की बैटरी स्क्रैप रिसाइकिलिंग का कारोबार करने वाली दो फर्म ग्लोबल मेट और अलकाविज पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान करीब पांच करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। दोनों फर्म ने करीब एक करोड़ की जीएसटी मौके पर ही जमा करा दी है।

विज्ञापन


अपर आयुक्त कुमाऊं जोन बीएस नगन्याल के निर्देश पर मंगलवार को कर उपायुक्त धर्मेंद्र राज चौहान व विमल कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने महुआखेड़ागंज की दो फर्म पर छापा मारा। नगन्याल ने बताया कि काशीपुर के महुआखेड़ागंज स्थित बैटरी स्क्रैप रीसाइक्लिंग करने वाली दो फर्म और इनको मालवाहन की सेवा दे रही दो ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा मारा गया है। जीएसटी की टीम ने इन फर्म को अस्तित्वहीन फर्म से रॉ मैटेरियल सप्लाई किए जाने का मामला पकड़ा है।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग करने वाली आठ फर्जी वेबसाइट की ब्लॉक, ऐसे करें असली और नकली की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बिलों की आड़ में बोगस आईटीसी के लाभ का खेल चल रहा था। प्रथम दृष्टया दोनों फर्म से पांच करोड़ रुपये से ऊपर की जीएसटी चोरी पकड़ में आई है। लगभग एक करोड़ जीएसटी दोनों फर्म ने जांच के दौरान ही जमा भी करा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से दोनों फर्म के लेनदेन पर नजर रखी जा रही थी। ये इकाइयां बाहरी राज्यों से फर्जी कंपनियों के बिलों की आड़ में बोगस आईसीटी का लाभ लेकर जीएसटी की देयता को समायोजित कर रही थीं।

फर्म पिछले तीन वर्ष से फर्जी वे बिलों के जरिये टोल प्लाजा से पास दिखाकर माल की खरीद को सही दिखाने का प्रयास कर रहीं थीं। टीमों ने फर्म के दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं। टीम में सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल, टीकाराम चन्याल, सुरेंद्र राणा, हरिओम वर्मा, अशोक कुमार, असद अहमद, ईशा व मंजीत राणा आदि शामिल भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed