फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grp police recover two and half kg gold from haridwar railway station

हरिद्वार: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बरामद किया ढाई किलो सोना 

Mon, 06 May 2019 06:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 May 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
grp police recover two and half kg gold from haridwar railway station
सांकेतिक तस्वीर

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रविवार देर रात जीआरपी ने चेकिंग के दौरान अमृतसर (पंजाब) के पिता पुत्र से करीब ढाई किलो सोना और करीब साढ़े दस लाख की नगदी बरामद की है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम सोना एवं रकम के संबंध में पिता पुत्र से जीआरपी थाने में पूछताछ में जुटी हुई थी। इधर, जीआरपी ने सोना एवं रकम सीज करते हुए सुरक्षित रख ली है।
विज्ञापन


रविवार देर रात जीआरपी ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर दो लोगों को रोक लिया। चेकिंग के लिए जब जीआरपी की टीम ने बैग खंगाले तो उनकी आंखें फटी रह गई। बैग के अंदर सोने के जेवरात, बिसकिट एवं छड़े भरी हुई थी। यही नहीं बैग में नोटों की खेप भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ जीआरपी अनुज सिंह, एसआई बलवीर सिंह पंवार भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।  इधर, मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। बढ़ती भीड़ देखते हुए दोनों लोगों को जीआरपी थाने लाया गया। जीआरपी में हुई पूछताछ में सामने आया कि दोनों आपस में पिता पुत्र हैं।
 

एसओ जीआरपी अनुज सिंह के अनुसार पकड़े गए लोगों ने अपना नाम बलराज अरोड़ा, उनका बेटा सन्नी अरोड़ा निवासी मजीठा रोड थाना मजीठा अमृतसर पंजाब है। बकौल एसओ पिता पुत्र सोने के जेवर बनाने का कार्य करते हैं। वह लाहौरी एक्सप्रेस से वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पूछताछ में पिता पुत्र ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है।

इधर, जीआरपी ने करीब ढाई किलो सोने एवं साढ़े लाख की रकम को सीज करते हुए आयकर विभाग को सूचना दे दी। सोमवार सुबह एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में आयकर विभाग की टीम ने जीआरपी थाने में डेरा डाल लिया।  दोपहर बाद तक भी पिता पुत्र से आयकर विभाग की टीम पूछताछ में जुटी हुई थी। 

हरिद्वार के सराफा कारोबारियों का है सोना!
संभावना है कि पंजाब के पिता पुत्र से बरामद सोना हरिद्वार के सराफा कारोबारियों का हो सकता है। क्योंकि वे जेवरात के आर्डर लेने ही यहां आए थे और सराफ अपने मनपसंद डिजाइन के जेवरात बनवाने के लिए सोना देते हैं। यह भी चर्चा है कि पिता पुत्र केवल जेवर बनाते ही नहीं है बल्कि अपने डिजाइन तैयार कर भी जेवर बेचने का कार्य करते हैं। उनके पास मिली रकम भी इसी धंधे का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed