{"_id":"61ae6c8995337e6a79295311","slug":"grp-line-and-office-to-be-built-in-rishikesh-city-news-drn398057857","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में बनेगी जीआरपी लाइन और कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में बनेगी जीआरपी लाइन और कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) पुलिस लाइन ऋषिकेश में बनाई जाएगी। रेलवे ने पुराने रेलवे स्टेशन के लाइन और जीआरपी के अन्य कार्यालयों के लिए जमीन देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार और राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक में सामने आई। जल्द ही यहां पर जमीन का चिन्हीकरण शुरू कर दिया जाएगा। इस बैठक में अन्य कई निर्णय और मांग भी की गई।
बैठक में अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी प्रतिभाग किया था। बैठक में बात उठी कि सभी रेलवे स्टेशन व परिसरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस जीआरपी को दिया जाए। ताकि, इन परिसरों में जहरखुरानी, टप्पेबाजी, जेब कतरी आदि घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इन कैमरों की फीड पुलिस अधीक्षक रेलवे के कार्यालय में भी उपलब्ध कराई जाए। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में दर्ज मुकदमों का खुलासा प्रतिशत बढ़ाया जाए। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए और इन स्थानों को चिह्नित किया जाए।
रेलवे लाइन की फेंसिंग का भी विचार
इस बैठक में ऐसी जगह रेलवे लाइन की फेंसिंग करने की बात भी कही गई जहां पर वन्य जीवों को रेल संचालन से नुकसान होता है। इसके लिए वन विभाग और राजाजी टाईगर रिजर्व के साथ समन्वय बैठक कर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। इस बात का अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
यह भी लिए गए निर्णय
- महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के मद्देनजर किए गए सिक्योरिटी ऑडिट की संस्तुतियों का अनुपालन कराया जाए।
- रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रेक की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों में सयुंक्त रूप से प्रभावी चौकिंग के साथ-साथ पैदल व पुश ट्रॉली द्वारा रेलवे ट्रेकों का भी निरीक्षण किया जाए।
- अपराध नियंत्रण के लिए जीआरपी व आरपीएफ समन्वय स्थापित कर आपस में पेशेवर अपराधियों व महत्वपूर्ण सूचनाओं का अदान-प्रदान करे।
- ट्रेनों में एस्कोर्ट करने वाले जीआरपी कर्मियों के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षण के संबंध में उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जाए
- रेल दुर्घटना होने पर उसकी डिटेल एक्शन रिपोर्ट आरपीएफ के साथ साझा की जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय से प्राप्त हो जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।