{"_id":"5cf272d2bdec22070f680691","slug":"group-of-youth-beaten-boy-brutally-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक के सामने आया तो युवकों ने पार की हैवानियत की हद, जरा सी बात की दी इतनी बड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के सामने आया तो युवकों ने पार की हैवानियत की हद, जरा सी बात की दी इतनी बड़ी सजा
Sun, 02 Jun 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बाइक के सामने आने पर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं युवक का सिर दीवार पर पटक कर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा कल्याणपुर निवासी पंकज शुक्रवार की शाम गांव में ही एक दुकान के बाहर खड़ा था। इस बीच गांव के कुछ युवक बाइक लेकर निकले। पंकज अचानक उनकी बाइक के आगे आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे पकड़कर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी।
आननफानन में परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल का अस्पताल में उपचार करवाया। परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।