फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group of student captured a girl in school

स्कूल में छात्रों की शर्मनाक हरकत, लड़की को पकड़ा और फिर ये करने को कहा

Sat, 29 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 29 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
group of student captured a girl in school
molestation

स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन अब स्कूल के छात्र अपनी करतूतों से विद्या के इस मंदिर को तार-तार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नैनीताल के अम्तुल्स पब्लिक स्कूल में एक छात्रा को पकड़कर कुछ छात्रों ने ‘आई लव यू’ बोलने को कहा। छात्रा जब उनसे पिंड छुड़ाकर भागी तो उसका पीछा ही नहीं किया बल्कि विरोध करने पर लाठी से उसके भाई का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


भाई के सिर में टांका लगाना पड़ा है। शिकायत पर तल्लीताल थाना पुलिस सभी आरोपी छात्रों को थाने ले आई। देर रात तक मामले में पूछताछ जारी थी।

एक छात्र से 'आई लव यू' कहने को बोला

group of student captured a girl in school
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गजरौला (यूपी) से पढ़कर इसी वर्ष यहां आई कक्षा नौ की एक छात्रा की बहन और एक छोटा भाई भी अम्तुल्स पब्लिक स्कूल में ही पढ़ते हैं।
 
बृहस्पतिवार को इंटरवल के समय दोपहर करीब एक बजे नौंवी की यह छात्रा वॉशरूम गई थी। वॉशरूम के बाहर कक्षा नौ में पढ़ने वाली उसकी सहपाठी खड़ी थी।

छात्रा का आरोप है कि एक लड़के ने उसकी सहपाठी से जाने को कहा तो वह चली गई। सहपाठी के जाने के बाद उन लड़कों ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और एक छात्र से ‘आई लव यू’ कहने को कहा।

डंडा मारकार भाई का सिर फोर दिया

group of student captured a girl in school
Fight

छात्रा वहां से भागकर अपने भाई के पास गई तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे चले आए। भाई ने बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी छात्रों ने उसे डंडे से पीटा और सिर फोड़ दिया।

हंगामे की सूचना पर जब तक टीचर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। छात्रा ने प्रिंसिपल समीर शर्मा से इस बारे में शिकायत की। प्रिंसिपल ने आरोपी छात्रों को तलब कर लिया। छुट्टी के बाद उनके परिजनों को भी बुला लिया।

छात्रा की मां और भाई ने स्कूल की मालकिन सुबोई से भी शिकायत की। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने सभी आरोपी छात्रों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। स्कूल की मालकिन (संचालिका) सबोई को भी थाने बुला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed