फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group Captain Shubhanshu Shukla is a source of inspiration for the country's youth: Trivendra

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : त्रिवेंद्र

Thu, 09 Apr 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Group Captain Shubhanshu Shukla is a source of inspiration for the country's youth: Trivendra
देहरादून। सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को अपने देहरादून स्थित आवास पर ऐतिहासिक एग्जियम मिशन-4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक कर्नल युवराज मलिक का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एग्जियम मिशन-4 भारत की नई अंतरिक्ष यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो हमारे वैज्ञानिक कौशल, साहस और वैश्विक नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जैसे समर्पित एवं साहसी योद्धा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिनकी उपलब्धियां राष्ट्र को गौरवान्वित करती हैं। कर्नल युवराज मलिक का साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में योगदान भी अत्यंत सराहनीय है। नेशनल बुक ट्रस्ट के माध्यम से वे देश में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने और समाज में ज्ञान के प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed