{"_id":"63c4fb2cd8e8fc465f3c45bb","slug":"group-c-recruitment-2023-may-start-again-from-april-may-uksssc-may-get-command-of-examinations-uttarakhand-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अप्रैल-मई से फिर शुरू हो सकती हैं समूह-ग भर्तियां, UKSSSC को मिल सकती है इन परीक्षाओं की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अप्रैल-मई से फिर शुरू हो सकती हैं समूह-ग भर्तियां, UKSSSC को मिल सकती है इन परीक्षाओं की कमान
Mon, 16 Jan 2023 12:56 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:56 PM IST
सार
जिम्मेदारी वापस यूकेएसएसएससी को सौंपने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
परीक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल अप्रैल या मई से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) नए सिरे से समूह-ग की भर्तियां शुरू कर सकता है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने यूकेएसएसएससी की समूह-ग की जो 23 भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, उन्हें तो वही कराएगा, लेकिन पिछले एक से डेढ़ साल में जितने भी नए पद रिक्त हुए हैं, उन पर भर्ती की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी को मिल सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak: दस करोड़ जुर्माने और उमक्रैद पर अटका नकलरोधी कानून, फिर अगली कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जिम्मेदारी वापस यूकेएसएसएससी को सौंपने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। बताया जा रहा कि पिछले दिनों आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शासन व सरकार के सामने तैयारियों का खाका भी पेश किया था। जो तीन भर्तियां यूकेएसएसएससी ने रद्द की थी, उन्हें मार्च में दोबारा कराएगा।
विज्ञापन