फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group c exam postponed third time

परीक्षा टलने पर अभ्यर्थियों ने ये क्या किया!

Mon, 02 Sep 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 02 Sep 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
group c exam postponed third time

हरिद्वार में समूह-ग की परीक्षा तीसरी बार स्थगित होने से अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया।

विज्ञापन


हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की समूह-ग की परीक्षा तीसरी बार स्थगित होने से अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया।

पढ़ें,
उत्तराखंड के युवाओं का 'इम्तेहान' ले रही है परीक्षा

दूर-दूर से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर जमकर हंगामा कर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया। रविवार को प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ग्रुप 18, पद कोड 26 के 45 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन


पढ़ें, टॉपर के साथ किया भद्दा मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 12,400 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं, लेकिन रविवार को ही राज्य लोक सेवा आयोग की समूह-ग की भी परीक्षा निर्धारित थी। कई अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। लेकिन परीक्षा केंद्र अलग-अलग शहरों में हैं।

पढ़ें, ये क्या, पिता और बेटी ने एक साथ दी परीक्षा!

शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए परिषद ने 28 अगस्त को परीक्षा स्थगित करने का विज्ञापन जारी कर दिया, लेकिन रविवार को निर्धारित समय पर परिषद की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी पहुंच गए।

हरिद्वार में एसएमजेएन कॉलेज और भल्ला कॉलेज केंद्र बनाए गए थे। लेकिन, दोनों केंद्रों पर ताला लटका होने से और केंद्रों के बाहर परीक्षा संबंधी कोई सूचना न चस्पा होने से अभ्यर्थी भड़क गए।

गुस्साए अभ्यर्थियों ने केंद्रों के बाहर जमकर हंगामा काटा और परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed