{"_id":"fb447ad755238dabfd0f0abcc2594872","slug":"same-day-two-exam-create-problem-for-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के युवाओं का 'इम्तेहान' ले रही है परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड के युवाओं का 'इम्तेहान' ले रही है परीक्षा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Aug 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के युवा इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह है एक सितंबर को लोक सेवा आयोग और प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा।
विज्ञापन
एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के आयोजन से युवाओं की समझ में नहीं आ रहा है कि वह कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ें। लंबे इंतजार के बाद आए इस मौके में ऐसी अड़चन होने से उनकी सारी तैयारी धरी रह जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा एक सितंबर को
इस समय प्रदेश के हजारों युवक इस परेशानी से जूझ रहे हैं, जिन्हें लोक सेवा आयोग की राजस्व विभाग के लिए होने वाली परीक्षा और प्राविधिक शिक्षा परिषद की समूह-ग, ग्रुप-18 की परीक्षा एक सितंबर को देनी है।
विज्ञापन
एक सितंबर को सुबह 10-12 बजे तक लोक सेवा आयोग की राजस्व विभाग के करीब 38 पदों के लिए परीक्षा होनी है। इसके लिए देहरादून और हरिद्वार में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी दिन समूह-ग की ग्रुप-18 की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। इसके लिए सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
हालांकि, दोनों परीक्षाओं के समय में अंतर है। ऐसे में देहरादून और हरिद्वार के युवक दोनों परीक्षाएं दे सकते हैं लेकिन दूसरे जिले के युवकों को दोनों में से किसी एक का विकल्प चुनना होगा। क्योंकि हरिद्वार या देहरादून से बारह बजे परीक्षा देकर छूटने के बाद दोपहर दो बजे तक चमोली या पिथौरागढ़ पहुंचना किसी भी हालत में संभव नहीं है।
परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी हो चुके हैं। परीक्षा एक सितंबर को कराई जाएगी। यह परीक्षा नगर निकायों में नियुक्ति के लिए है। इस परीक्षा का प्राविधिक शिक्षा परिषद की परीक्षा से मेल नहीं है। अभी तक मेरे पास एक भी अभ्यर्थी का इस तरह का आवेदन नहीं आया है जिसने बताया हो कि उसकी दूसरी परीक्षा भी एक सितंबर को ही है।
- एसएन पांडे, प्रभारी सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक, राज्य लोक सेवा आयोग
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें