फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Bumper Recruitment will held in next two months in uttarakhand

एक्सक्लूसिव: युवा हो जाएं तैयार, अगले दो महीने में समूह ग के पदों पर होगी बंपर भर्ती

Sat, 19 Sep 2020 02:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Sep 2020 02:43 AM IST
सार

  • आगामी दो माह में चार हजार से ज्यादा पदों पर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  • चयन वर्ष 2019-20 से अब तक आयोग को मिले 7200 खाली पदों के प्रस्ताव

विज्ञापन
Group C Bumper Recruitment will held in next two months in uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाएं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर बंपर भर्ती शुरू होने वाली है। आगामी दो माह के भीतर चार हजार से ज्यादा खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


चयन वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक डेढ़ साल में आयोग को 7200 पदों के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें ढाई हजार पदों की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनलॉक-4 में भर्ती सरकार की अनुमति के बाद चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अक्तूबर और नवंबर माह में आठ भर्ती परीक्षाएं कराने के लिए आयोग तैयारियों में जुट गया है। वहीं आगामी दो माह में चार हजार से अधिक पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इसमें एलटी शिक्षकों के 1400 पद, स्नातक स्तर के 800, सहायक लेखाकार के 500 पद समेत अन्य विभागों के खाली पद शामिल हैं। जल्द ही इन पदों पर बेरोजगार युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। 

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि विभिन्न विभागों से आयोग को 7200 पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें ढाई हजार पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 4700 पदों पर दो माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed