{"_id":"5ad1ff384f1c1b350a8b47f6","slug":"group-c-85-post-written-exam-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद होगी समूह ‘ग’ श्रेणी के इन खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद होगी समूह ‘ग’ श्रेणी के इन खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ‘ग’ श्रेणी के विभिन्न विभागों में रिक्त 85 पदों की लिखित परीक्षा तीन साल बाद आयोजित होने जा रही है।
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा 22 व 29 अप्रैल को ली जाएगी। इसमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देेंगे। शनिवार को आयोग ने वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
चयन आयोग ने वर्ष 2015 से लेकर 2017 में विभिन्न विभागों के अधियाचन पर पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक लाइब्रेरियन, पुस्तकालय लिपिक के 73 पद और फोटोग्राफर, टीवी टेक्नीशियन, कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के 12 रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी की। लेकिन, आयोग इन पदों की परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। अब चयन आयोग ने लिखित परीक्षा निर्धारित की है।
विज्ञापन
22 व 29 अप्रैल को देहरादून में दो सेंटरों पर परीक्षा कराई जाएगी। 22 अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक लाइब्रेरियन की परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक पुस्तकालय लिपिक पद की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
29 अप्रैल को तीन पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9 से 11 बजे तक फोटोग्राफर व कैमरामैन, द्वितीय पाली में 12 से 2 बजे तक कनिष्ठ कैमरामैन, टीवी टेक्नीशियन और तृतीय पाली में 3 से 5 बजे तक फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) पद की परीक्षा होगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है।
सभी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं अभ्यर्थी
चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि अभ्यर्थी सभी पदों की लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए स्नातक व डी. लिब और पुस्तकालय लिपिक के लिए शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट पुस्तकालय विज्ञान व एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा निर्धारित है। परीक्षा ग्राफिक एरा व डीडी कालेज में होगी।