फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ground zero report of tehri cloud burst

जहां गूंजती थी जिंदगी, वहां जिंदा इंसानों की 'कब्रें'

Thu, 31 Jul 2014 10:20 PM IST
नौताड़ (घनसाली) से गंगादत्त थपलियाल
नौताड़ (घनसाली) से गंगादत्त थपलियाल Updated Thu, 31 Jul 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
ground zero report of tehri cloud burst

जिस घर के आंगन में कभी नन्हीं परियों की आवाज गूंजती थी, वहां पर मलबे में जिंदा इंसानों की कब्रें बन गईं। लोगों का रुदन चारों ओर गूंज रहा है।

विज्ञापन


30-31 जुलाई की रात को आए जलप्रलय ने नौताड़ तोक के कई परिवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। इन्हीं में से एक परिवार विनोद नौटियाल का है।

उसके आंखों के सामने हंसता-खेलता परिवार मलबे में दफन हो गया। लाचार विनोद प्रकृति के रौद्र रूप के सामने कुछ भी नहीं कर पाया। गांव के लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो पलभर में उनके पूर्वजों की निशानी मटियामेट हो गई।
विज्ञापन


घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर घनसाली से 5 किलोमीटर आगे ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ तोक में रात 2.15 मिनट पर बादल फटने की खबर सुनकर जब यह संवाददाता सुबह पौने दस बजे मौके पर पहुंचा तो सामने का मंजर देखकर दिल दहल उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में अपनो को ढूढ़ रहे थे लोग

ground zero report of tehri cloud burst
घटनास्थल पर चारों तरफ मलबा ही मलबा फैला हुआ था। इस मलबे में पुलिस के जवानों के साथ गांव के लोग अपनों को ढूंढ रहे थे। शायद कोई जिंदा मिल सके, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।


गांव के लोगों ने बताया कि कभी इस जगह पर 30 मकान थे। इन्हीं में से एक मकान विनोद नौटियाल का भी था। विनोद ऊर्जा निगम में संविदा में कार्य करता था। इन दिनों वह बच्चों को लेकर गांव में था।

वैसे उसका परिवार घनसाली में ही रहता था। विनोद को सुबह मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया। उसके शरीर का पेट से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इसी बीच दूसरी ओर चीख पुकार सुनाई दी। मैं उधर दौड़ा।

पचास वर्षों में नहीं दिखा ऐसा रौद्र रूप

ground zero report of tehri cloud burst

देखा तो पुलिस का एक जवान छोटी बच्ची का शरीर हाथ पर लिए हुए था। यह विनोद की बेटी देवू (8) थी। मैं गांव की तरफ गया, तो वहां पर ताल गांव की 60 वर्षीय कुशला देवी मिली।

मुलाकात में बताया कि 50 वष्रों में जखन्याली गदेरे का इतना रौद्र कभी नहीं देखा। गांव के रामानुज मिले तो उन्होंने बताया कि रात को घटना के वक्त चारों तरफ अंधेरा था। सिर्फ लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इस घटना में विनोद की पत्नी कमलेश देवी, पुत्री देवू, रीतिका दफन हो गई है। इस दौरान मौके पर डीएम युगल किशोर पंत और पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन सुरक्षा बलों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

लोगों को बचाने वाला खुद हुआ मलबे में गुम

ground zero report of tehri cloud burst

बादल फटने के बाद गांव के लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालते-निकालते खुद कहीं मलबे में खो गया। रात में जब राजेश बाहर आया तो देखा कि नैलचामी गाड में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ है।

अनहोनी का अंदेशा होने पर गांव में जाकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर कई लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर भागे, लेकिन लोगों मौत के मुंह से बाहर निकालने वाला खुद को नहीं बचा सका।

अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राजेश नौताड़ गांव में ग्राम प्रहरी के रूप में कार्यरत है। उसकी पत्नी आशा देवी और 75 वर्षीय पिता सुंदर लाल की आंखें राजेश को मलबे के ढेर में ढूंढ रही हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। राजेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed