फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   green india mission flop in uttarakhand

उत्तराखंड में सूखा ग्रीन इंडिया मिशन, धनराशि खर्च नहीं

Wed, 01 Mar 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Mar 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
green india mission flop in uttarakhand
- फोटो : Demo pic

हरियाली कवर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किया गया केंद्र सरकार का ग्रीन इंडिया मिशन उत्तराखंड में सूख रहा है।

विज्ञापन


केंद्र से धनराशि मिले एक साल बीत गया, लेकिन अभी तक प्रदेश में इस परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे नाराज केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में राज्य को ग्रीन इंडिया मिशन के मद में कोई पैसा नहीं दिया। स्थिति के मद्देनजर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी आठ मार्च को वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


ग्रीन इंडिया मिशन शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को फरवरी, 2016 में 22 करोड़, 22 लाख, 99 हजार रुपये धनराशि स्वीकृत की थी। इसके बाद यह धनराशि जारी भी कर दी गई, लेकिन अभी तक ग्रीन मिशन के नाम पर एक पौधा तक नहीं लग पाया है। स्थिति जस की तस बनी हुई। इस वित्तीय वर्ष में केंद्र ने मिशन के मद में पैसा नहीं दिया। इसके साथ ही मिशन शुरू न हो पानी की वजह भी पूछी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मिशन स्वीकृत हुआ था तो इसकी बागडोर तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड बीना शेखरी ने अपने हाथ में ली थी। मिशन की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों की बैठकें भर होती रहीं, काम कुछ नहीं हुआ। इसके बाद मिशन की जिम्मेदारी प्रमुख वन संरक्षक (परियोजनाएं) को दे दी गई।

काम शुरू न होने की वजह से राज्य सरकार केंद्र को उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दे पाई। केंद्र की नाराजगी पर मुख्य सचिव ने बैठक बुलाई है। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत ग्रीन कवर बढ़ाने समेत कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed