फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Green cards will start from 15 april for char dham yatra

इस दिन बनने शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड, यहां करना होगा आवेदन

Sat, 08 Apr 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Updated Sat, 08 Apr 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Green cards will start from 15 april for char dham yatra

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग इस बार 10 हजार ग्रीन कार्ड जारी करेगा। 15 अप्रैल से व्यावसायिक वाहनों का ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) की ओर से चालकों को दो घंटे की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पहाड़ पर यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। 

विज्ञापन


सहस्रधारा रोड स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने हर वर्ष वाहनों की तकनीकी खामी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मजबूत प्लान बनाया है। 15 अप्रैल से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, हल्द्वानी के अलावा परिवहन विभाग के अन्य कार्यालयों में भी ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि इस साल 10 हजार ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी होगा। बसों में चालक-परिचालक वर्दी में रहेंगे। निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग की जांच के लिए भी कमेटी बनाई जाएगी। वाहनों की पड़ताल के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी वाहनों जांच

Green cards will start from 15 april for char dham yatra

अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि वाहनों के कागजात और उनकी वास्तविक स्थिति देखने के बाद तकनीकी टीम फिटनेस जांच करेगी। वहीं, चालकों का भी टेस्ट लिया जाएगा। 

ग्रीन कार्ड के फायदे 
चालक के पास ग्रीन कार्ड होने से उसे चारधाम यात्रा मार्ग पर गाड़ी के कागजात और लाइसेंस बार-बार पुलिस को नहीं दिखाने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed