फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era University ranked 74th in the top hundred list

ग्राफिक एरा विवि टॉप सौ की सूची में 74वें पर

Fri, 15 Jul 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Graphic Era University ranked 74th in the top hundred list
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय को देश के टॉप 100 विश्वविद्यालय में 74वें स्थान पर रखा है। साथ ही आईआईटी रुड़की को भी टॉप 100 की सूची में शामिल किया गया है। सूची को देखते ही ग्राफिक एरा के शिक्षक एवं विद्यार्थी खुशी से उत्साह से झूम उठे।
विज्ञापन

ऐसा तीसरी बार है कि ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय को टॉप 100 की सूची में शामिल किया गया है। तकनीकी शिक्षा देने वाले संस्थानों की सूची में विवि को देश में 64वां स्थान दिया गया है। वहीं, मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले संस्थानों की सूची में देश भर में 65वां स्थान दिया गया है। एनआईआरएफ रैंकिग में तीसरी बार मुहर लगने पर विवि परिसर में जश्न का मनाया जाने लगा। विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर सरकार की मुहर लगने पर उत्साह और खुशी बयां की।
विज्ञापन

विवि चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ये सफलता ग्राफिक एरा की शिक्षा की उच्च गुणवत्ता, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कोर्स तैयार करने आदि का परिणाम है। इन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि प्लेसमेंट और विद्यार्थियों का अपने स्टार्टअप शुरू करना है। उन्होंने सफलता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ही एलुमिनाई को बधाई दी। इस मौके पर कुलपति डॉ. संजय जसोला, राखी घनशाला डॉ. एनएन नागराजा, डॉ. जे कुमार, मेजर जनरल ओपी सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed