{"_id":"65eea9125e27fccda100f806","slug":"grand-welcome-to-bobby-panwar-jan-ashirwad-yatra-in-barkot-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट में भव्य स्वागत, बोले- सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट में भव्य स्वागत, बोले- सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी लड़ाई
Mon, 11 Mar 2024 12:27 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बड़कोट
अमर उजाला नेटवर्क, बड़कोट
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:27 PM IST
सार
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बाॅबी पंवार ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्य चौराहे पर सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
बॉबी पंवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जन आशीर्वाद यात्रा का बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ़ूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बाॅबी पंवार ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्य चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब बेरोजगार संघ सड़कों पर उतरकर नकल विरोधी कानून लागू करने को लेकर सरकार को मजबूर कर सकता है तो भू कानून, मूल निवास कानून आदि क्यों नहीं ला सकता है, लेकिन इसके लिए हमें आंदोलन का दायरा बढ़ाना होगा। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Kashipur Stray Dogs: आवारा जानवरों के सामने 'बेबस' नगर निगम, हर दिन लोगों पर हमला कर रहे कुत्ते; व्यवस्था जीरो
विज्ञापन
उन्होंने टिहरी लोकसभा से जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने तिलाडी शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर वीर तिलाडी शहीदो को नमन करते हुए उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।