फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grand Sanatan Kalash Yatri was taken out to the tune

Dehradun News: भव्य रूप से निकाली सनातन कलश यात्रा

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Grand Sanatan Kalash Yatri was taken out to the tune
I- मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने की कलश यात्रा की शुरुआतI
विज्ञापन




धीरेंद्र शास्त्री के दरबार लगने से पहले बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के परिधानों में ढोल दमाऊ और मशकबीन की धुन पर भव्य सनातन कलश यात्री निकाली गई। इसमें महिलाएं कलश लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुईं।



श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट से सनातन कलश यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने की। कलश यात्रा में जयकारों की गूंज रही। यात्रा वेडिंग प्वाइंट से शुरू होकर गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए परेड ग्राउंड के निकट सीडीएस बिपिन रावत की प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई। यहां उनकी प्रतिमा पर कलश रखकर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, संयोजक निवृत्ति यादव, सुरेंद्र रावत, बीना रावत, भरत रावत, देवेंद्र रावत, अमित त्यागी, आचार्य सुभाष जोशी, बिपिन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iभव्य रूप से मनाया जाएगा स्वामी रामतीर्थ का जन्मोत्सवI



स्वामी रामतीर्थ मिशन की ओर से रामतीर्थ का 150वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। मिशन के उपाध्यक्ष अंबरीश ओबेरॉय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच नवंबर को राजपुर रोड पर स्वामी रामतीर्थ मिशन पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, चिदानंद मुनि सरस्वती, स्वामी यतीश्वरा नंद महाराज, ज्योति प्रसाद गेरोला, विधायक किशोर उपाध्याय, सिद्धार्थ अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर राजेश पैन्यूली, रविराज आनंद, कुलभूषण ओबेरॉय, हरीश जौहर मौजूद रहे।


I
I

I
I

Iदशरथ-कैकई संवाद का किया मंचनI

देवभूमि रामलीला एवं लोक कला समिति की ओर से लक्ष्मीपुरम में चल रही रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद की लीला का मंचन किया गया। वहीं, डांडा खुदानेवाला के पंचायत भवन व नत्थनपुर के उन्नति विहार में चल रही रामलीला में सुंदर मंचन ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed