फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gram Panchayat officers are charging Rs 200 for birth-death certificate

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी वसूल रहे दो सौ रुपये

Tue, 08 Nov 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officers are charging Rs 200 for birth-death certificate
ठाकुरपुर ईस्ट होपटाउन की क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी ने ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए अवैध रूप से 200 रुपये लेने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि परफॉरमेंस फंड के 23 लाख रुपये को नियम विरुद्ध खर्च किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी ने कहा कि विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए 200 रुपये भी ले रहे हैं, लेकिन इसकी न तो रसीद दी जा रही है और न ही यह पैसे जिला पंचायत के खाते में जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में परफॉरमेंस ग्रांट का फंड 46 लाख रुपये था। जिसमें से अभी तक 23 लाख रुपये खर्च किया जा चुका है। नियमानुसार इस फंड का उपयोग स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट कूड़े के निस्तारण में किया जाता है। जबकि, ग्राम पंचायत अधिकारी ने इस फंड का उपयोग व्यक्तिगत फायदे के लिए किया। जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी गुलबार बानो ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि परफॉरमेंस ग्रांट में जो भी प्रस्ताव ग्राम सभा की ओर से पारित किए गए थे, उन्हीं पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। प्रमाणपत्रों के नाम पर किसी से भी अवैध वसूली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed