फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gram Go Sevak Scheme, Government increased the amount of cow protection maintenance five times

Uttarakhand: सरकार ने पांच गुना बढ़ाई गो संरक्षण भरण पोषण की राशि, जल्द शुरू होगी ग्राम गो सेवक योजना

Sun, 10 Jul 2022 11:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 AM IST
सार

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में गो सदन राजकीय अनुदान चयन समिति की बैठक में संरक्षित पशुओं के भरण पोषण राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पशुपालन मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में गो सदनों को राजकीय अनुदान देने के लिए 15 करोड़ बजट का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
Gram Go Sevak Scheme, Government increased the amount of cow protection maintenance five times
सौरभ बहुगुणा

विस्तार

प्रदेश सरकार ने गो सदनों में संरक्षित पशुओं की भरण पोषण राशि में पांच गुना की बढ़ोतरी की है। राज्य में संचालित मान्यता प्राप्त गो सदनों को प्रति पशु मिलने वाली राशि को छह रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया है। इसके अलावा लावारिस पशुओं को संरक्षण देने के लिए सरकार की ओर से जल्द ही ग्राम गो सेवक योजना शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


विधानसभा स्थित कार्यालय में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में गो सदन राजकीय अनुदान चयन समिति की बैठक में संरक्षित पशुओं के भरण पोषण राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में प्रदेश में 39 मान्यता प्राप्त गो सदन संचालित हैं। इनमें लगभग 10 हजार पशुओं का भरण पोषण किया जा रहा है। पशुचारे के लिए भूसे की कीमत बढ़ने से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर संरक्षित पशुओं के भरण पोषण राशि में पांच गुना की बढ़ोतरी की गई। 
विज्ञापन


पशुपालन मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में गो सदनों को राजकीय अनुदान देने के लिए 15 करोड़ बजट का प्रावधान किया है। पंजाब व हरियाणा राज्य की ओर से भूसे के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। जिससे गो सदनों को भी भूसे के लिए वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गो सदनों को भूसा स्टोर, गोशाला निर्माण के लिए 60 प्रतिशत अनुदान

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के माध्यम से गो सदनों को गोबर गैस ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों व सोलर लाइट के लिए अनुदान राशि दी जाए। गो सदनों को भूसा स्टोर, गोशाला निर्माण के लिए 60 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाए। 

पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लावारिस पशुओं के संरक्षण के लिए सरकार जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्राम गो सेवक योजना शुरू करेगी। जिसमें गांव स्तर पर ग्राम गो सेवकों के माध्यम से संरक्षित पशुओं को भरण पोषण किया जाएगा। 200 से अधिक संरक्षित पशुओं का भरण पोषण करने वाले गो सदनों को दक्षता सुधार गतिविधियों, उपकरण, औजार, सामग्री के लिए 90 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें...Amarnath Yatra: सीएम धामी ने फोन पर की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात, उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की मदद का किया अनुरोध

संरक्षित पशुओं के कल्याण गतिविधियों के संचालन के लिए उत्तराखंड गोवंश संरक्षण निधि को तीन करोड़ किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थवाल, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी पशु कल्याण बोर्ड डॉ. आशुतोष जोशी, डॉ. दिनेश सेमवाल, डॉ. उर्वशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed