फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grabbed 85 lakh rupees by land deal

Dehradun News: जमीन का सौदा कर हड़प लिए 85 लाख रुपये

Wed, 24 May 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 85 lakh rupees by land deal
जमीन का सौदा कर एक व्यक्ति से 85 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी और मां-बेटे सहित चार के खिलाफ षड्यंत्र, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि संदीप कुमार निवासी तपोवन एनक्लेव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप हे कि उनके पास अमित सिंह आए और कहा कि उसके पास तरला नागल परगना देहरादून में बहुत अच्छी संपत्ति बिकने के लिए आई हुई है। संपत्ति की मालिक सुशीला देवी निवासी मॉडल कॉलोनी देहरादून से उसका अनुबंध है। इसके बाद अमित सिंह संपत्ति दिखाने ले गया, उसने सुशीला देवी से मिलवाया और सौदा कर लिया गया। संपत्ति से पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही ली। इस पर 85 लाख 21 हजार रुपये दे दिए गए। संदीप कुमार का कहना है कि अब आरोपी न तो जमीन की रजिस्ट्री करा रहे हैं और न ही पैसे लौटा रहे हैं। वह जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अमित सिंह, उसकी पत्नी सुनीता निवासी नत्थनपुर रायपुर और सुशीला देवी व बेटे संजय कांबोज निवासी मॉडल कॉलोनी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed