फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   govt will control illegal mining in ganga river

गंगा से गाद निकालने के नाम पर नहीं चलेगा खनन का खेल

Thu, 25 May 2017 12:57 PM IST
कृष्णेंदु कुमार/अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
govt will control illegal mining in ganga river
mining

अब गंगा से गाद निकालने के नाम पर खनन का खेल नहीं चलेगा। गंगा से गाद निकालने के लिए गठित चितले समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अंधाधुंध गाद निकालने से पारिस्थितिकी और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आवश्यक है कि गाद हटाने के लिए बेहतर और व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए। समिति ने गंगा बेसिन के सभी राज्यों से गंगा में तलछट प्रबंधन के बारे में आवश्यक अध्ययन करने और इसकी कार्ययोजना बनाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


जल संसाधन नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार मंत्रालय ने भीमगौड़ा (उत्तराखंड) से फरक्का (पश्चिम बंगाल) तक गंगा से गाद निकालने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के उद्देश्य से जुलाई 2016 में राष्ट्रीय गंगा नदी घाटी प्राधिकरण (एनजीआरबीए) के विशेष सदस्य माधव चितले की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।
विज्ञापन


इस समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि गाद हटाने से नदी के जलीय प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। इसलिए इसे न्याय संगत ठहराया जा सकता है, लेकिन नदी के पर्यावरण प्रवाह में इसकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती है। अंधाधुंध गाद निकालने या रेत के खनन से नदी के प्रवाह पर विपरीत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाद निकालने की योजना पर्यावरण की दृष्टि से स्वीकार्य होनी चाहिए

govt will control illegal mining in ganga river
mining

समिति ने कहा है कि गाद निकालने की योजना पर्यावरण की दृष्टि से स्वीकार्य होनी चाहिए। नदी से निकलने वाली गाद का इस्तेमाल आवास, सड़कों, बांध एवं भूमि सुधारीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों में किया जा सकता है। किसी भी स्थिति में गाद की वजह से नदी-तालाबों में प्रदूषण नहीं होना चाहिए। गाद निकालने के स्थल के आसपास मौजूद पेड़-पौधों और जीवों को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हटाई गई गाद फिर से नदी में वापस न आ जाए। 

समिति ने अपनी सिफारिश में यह भी कहा है कि गाद हटाने और खनन का प्रतिकूल असर भी पड़ सकता है जैसा कि इससे नदी का तल नीचे जा सकता है, तट का कटाव हो सकता है, नदी का प्रवाह चौड़ा हो सकता है, नदी के आसपास स्थित उथला जलस्तर नीचे जा सकता है, नदी पर बने पुल, बांध और मेड़ की मजबूती में कमी आ सकती है। चितले समिति ने अपनी सिफारिश में गंगा बेसिन में स्थित राज्यों की सरकारों से इस बारे में कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed