फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Govind Kunjwal attacked on Leader of Opposition Pritam Singh and Congress state in-charge Devendra Yadav

उत्तराखंड कांग्रेस में रार: अब गोविंद कुंजवाल का वार, कहा- अध्यक्ष नए, टीम पुरानी इससे सहयोग का लगाया जा सकता है अंदाजा

Fri, 18 Mar 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 09:19 AM IST
सार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश से लेकर हर इकाई भंग हो जाती है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने के बावजूद टीम नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की थी।

विज्ञापन
Govind Kunjwal attacked on Leader of Opposition Pritam Singh and Congress state in-charge Devendra Yadav
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी की हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने के बावजूद टीम नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की थी। जिससे कितना सहयोग मिला होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश से लेकर हर इकाई भंग हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया अध्यक्ष बनने के बाद इसकी स्वीकृति लाने का काम प्रदेश प्रभारी का होता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। यही वजह रही कि पुरानी टीम होने से प्रदेश अध्यक्ष अकेले पड़ गए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस बात की जरूरत थी कि नया प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम खड़ी करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed