फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Govind Ballabh Pant Agriculture University Assistant Registrar commit suicide

गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के सहायक कुलसचिव ने खुदकशी की, पीछे है ये वजह

Thu, 26 Apr 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Updated Thu, 26 Apr 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
Govind Ballabh Pant Agriculture University Assistant Registrar commit suicide
suicide - फोटो : डेमो फोटो

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सक्सेना ने बुधवार को घर में फंदे से लटककर खुदकशी कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में वरिष्ठ महिला अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सक्सेना 31 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। 

विज्ञापन


मूलरूप से बरेली के कोहाड़ापीर मोहल्ला निवासी अजीत कुमार सक्सेना पंत विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी साधना विश्वविद्यालय के बालनिलयम शिशु विद्यालय में संविदा पर शिक्षिका हैं। साधना ने बताया कि उनके पति रोज कार से उन्हें स्कूल छोड़ने के बाद अपने कार्यालय जाते थे। बुधवार को उन्होंने पत्नी को अकेले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद जब वह विश्वेसरैया इन्कलेव स्थित अपने आवास संख्या 1806 पर पहुंची तो पति को छत में लगे पाइप से फंदे पर लटके हुए देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। लोगों ने अजीत को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उप कुलसचिव पर लगाया आरोप

Govind Ballabh Pant Agriculture University Assistant Registrar commit suicide
demo pic
अजीत कुमार के सहयोगियों ने बताया कि अजीत विभागीय कार्यों के बोझ के चलते अक्सर अवसाद में चले जाते थे। पिछले दिनों एक महीने तक चिकित्सा अवकाश पर भी रहे थे। उनका बेटा पारस गुरुग्राम में प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत है, जबकि पुत्रवधू चंडीगढ़ में एम फार्मा कर रही है। एक साल पूर्व ही उनके बेटे की शादी किच्छा के एक सम्मानित परिवार में हुई थी। 

पुलिस को अजीत सक्सेना के आवास से फ्रिज के ऊपर रखा एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी, बहू और बेटे से बहुत खुश हैं। उनकी वरिष्ठ अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करती रहती हैं। उन्हीं के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। उप निरीक्षक नरेश कोहली ने बताया कि जांच के बाद सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जाएगी। 
- देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed