फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor Lieutenant General Gurmeet Singh inaugurated the

Dehradun News: बेटियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में कौशल का अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण

Sun, 11 Aug 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Governor Lieutenant General Gurmeet Singh inaugurated the
Iराज्यपाल ने यूकॉस्ट और विज्ञानशाला इंटरनेशनल के स्टेम कार्यक्रम का किया उद्घाटनI
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और विज्ञानशाला इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्टेम कार्यक्रम का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को महिलाओं के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। कहा कि इस पहल से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। जिससे न केवल उनके कॅरिअर में अवसर बढ़ेंगे, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।



राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में बेटियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचान मिलेगी, बल्कि समाज को भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी संभावनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास और उसकी वैश्विक स्थिति को सशक्त बनाने में सहायक होगी। राज्यपाल ने स्टेम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ की डॉ. बिनीता फर्त्याल, फोर्ब्स एशिया की निधि पंत, शिक्षाविद् डॉ. रीमा पंत, आईआईटी दिल्ली से डॉ मनीषा ठाकुरती व जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बेंगलुरु की डॉ. जयश्री सनवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने इस मौके पर यूकॉस्ट के डिजिटल स्पेस का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम संयोजक यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। इस मौके पर डॉ. विजय वेणुगोपाल, सहसंयोजक, डॉ. विनीता फर्त्याल, डॉ. दर्शाना जोशी समेत विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed