सरकार उठाएगी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के इलाज का खर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के गढ़रत्न विश्वप्रसिद्घ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत में सुधार को लेकर हर कोई दुआ कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इसी बीच उन्हें देखने पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि वे उत्तराखंड के लिए एक धरोहर हैं। उनके इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।
बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी को बुधवार को दो बार दिल का पड़ा। जिसके बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रात को उनकी एंजियोप्सास्टी हुई और उसके बाद से वह लगातार वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है।
लेकिन ह्दय संबन्धी इलाज के लिए अभी और जांचे की जा रही हैं। बुधवार को नेगी को दिल का दौरा पड़ने की ख़बर लगते ही सीएमआई अस्पतला में गायक-कलाकारों का तांता लग गया।
देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सीएमआई पहुंचे। वहीं गुरुवार सुबह से अस्पताल में नेगी के शुभचिंतकों का पहुंचना लगातार जारी रहा।
नरेंद्र सिंह नेगी को देखने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सांसद भगत सिंह कोश्यारी और माला राजलक्ष्मी शाह भी पहुंची।