{"_id":"f4efb9043d4f4b9508edc41e12509111","slug":"government-will-make-five-helipad-in-every-assembly-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हेलीपैड बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हेलीपैड बनाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Feb 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के स्तर से इस आशय के आदेश हो गए हैं। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड निर्माण के लिए जगह तलाशने को कहा गया है। सरकार हर हेलीपैड के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने बताया कि सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हेलीपैड का निर्माण करेगी। इस तरह पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में 20 हेलीपैड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड बनाने के लिए जगह उपलब्ध हो पाना काफी मुश्किल साबित होगा।
विज्ञापन
निजी जमीन खरीदने पर भी विचार
उन्होंने कहा कि यदि पातालभुवनेश्वर में जगह मिल जाती तो वहां भी हेलीपैड बनाया जा सकता है लेकिन पातालभुवनेश्वर में जगह मिलना संभव नहीं है। उधर, डीडीहाट लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि सरकार ने हेलीपैड निर्माण के लिए पहले जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। यदि सरकारी जमीन नहीं मिली तो निजी जमीन खरीदने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
वन विकास निगम के अध्यक्ष और धारचूला के पूर्व विधायक हरीश धामी का कहना है कि आपदाग्रस्त धारचूला विधानसभा क्षेत्र में पांच से अधिक हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव शासन के सामने रखा गया है। जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा।