फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government will go to supreme court to cut pine trees.

चीड़ के पेड़ काटने के लिए SC जाएगी सरकार

Wed, 26 Aug 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Aug 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
government will go to supreme court to cut pine trees.

प्रदेश के जंगलों से चीड़ के हरे पेड़ों को काट कर हटाया जाएगा। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि चीड़ के पेड़ों से जंगल को नुकसान हो रहा है। वनस्पतियां नष्ट हो रही हैं और वन्य जीव भाग रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जंगलों से चीड़ के हरे पेड़ काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। इस संबंध में पहले कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा फिर सुप्रीम कोर्ट आवेदन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वन मंत्री अग्रवाल ने बताया कि चीड़ के पत्तों (पिरूल) की वजह से वनाग्नि का खतरा रहता है। लोगों को अनुमति दे दी गई है कि वे बिना किसी शुल्क के वनों से पिरूल उठाकर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो खत्म हो जाएंगे जंगल
बताया कि चीड़ के वनों में नई पौध नहीं आ रही है। जंगलों में अधिकांश पुराने पेड़ रह गए हैं। पहले इनकी वृद्धि 2.8 घन मीटर प्रति वर्ष थी और अब 1 घन मीटर प्रति वर्ष रह गई है। पेड़ों की वर्तमान गणना के सर्वे के मुताबिक पांच वृक्षों में से दो को तत्काल हटाना आवश्यक है।


वन मंत्री ने कहा कि चीड़ की वजह से दूसरी वनस्पतियां पैदा नहीं होतीं। मध्य और प्रौढ़ वर्ग के चीड़ के पेड़ 20 साल में खत्म हो जाएंगे। इसके बाद वन खाली हो जाएंगे। इसके पहले वन मंत्री ने चीड़ के पेड़ों को काटने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed