{"_id":"5bae7190867a557ff07079dd","slug":"government-transferred-4-ias-and-5-pcs-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सरकार ने 4 आईएएस और 5 पीसीएस का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सरकार ने 4 आईएएस और 5 पीसीएस का किया तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
सरकार ने चार आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। शासन ने शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में वर्ष 2016 बैच के आईएएस अनुराधा पाल को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, नरेंद्र सिंह भंडारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर, नेहा मीणा को डिप्टी कलेक्टर चमोली और सौरभ गहरवार को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद पर तैनाती दी गई है।
इसी तरह से अपर सचिव सूर्यमोहन नौटियाल से युवा कल्याण विभाग का प्रभार हटाकर पीसीएस अफसर एवं निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रताप सिंह शाह को दिया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर, बागेश्वर रविंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, डिप्टी कलेक्टर, देहरादून हरगिरी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर के पद पर तैनात किया गया है।