फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government teachers strike in uttarakhand.

चॉक डाउन हड़ताल पर गए प्रदेशभर के शिक्षक

Sat, 20 Sep 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
government teachers strike in uttarakhand.

लंबित मांगों पर अमल न होने से खफा राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े प्रदेश भर के शिक्षक शुक्रवार से अनिश्चितकालीन चॉक डाउन हड़ताल पर चले गए। शिक्षकों ने सीईओ और बीईओ कार्यालयों में तालाबंदी कर दी।

संगठन प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा कि शनिवार को भी शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में समान चयन वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक कई दिनों से आंदोलनरत हैं। शिक्षा निदेशालय में धरने के बाद भी मांगों पर अमल न होने से नाराज शिक्षकों ने शुक्रवार को स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराई इसके बाद चॉक डाउन हड़ताल पर चले गए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जुटे शिक्षकों ने कार्यालय में तालाबंदी की। राजकीय शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री एसएस चौहान ने कहा कि आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा। गोष्ठी के जरिए अभिभावकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

हड़ताल का मिला जुला असर

government teachers strike in uttarakhand.

राजकीय शिक्षक संघ की चॉक डाउन और शिक्षण बहिष्कार का दून में मिलाजुला असर रहा। कहीं बच्चे खुद पढ़ रहे तो थे कहीं शिक्षक पढ़ाते मिले। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर स्टाफ को समझाया कि हड़ताल है, बच्चों को न पढ़ाएं।

मंडलीय मंत्री रमेश पैन्यूली और दूसरे संगठन पदाधिकारी जीजीआईसी अजबपुर, जीजीआईसी कारगी, जीजीआईसी राजपुर रोड, जीजीआईसी कौलागढ़ पहुंचे। राजधानी में शुक्रवार स्कूल तो पहुंचे, लेकिन हड़ताल के चलते शिक्षकों ने नहीं पढ़ाया। हाल यह था कि बच्चे कक्षा में बैठे खुद ही बढ़ते मिले।

मांगों पर अमल बिना पीछे नहीं हटेंगे। सुविधा शुल्क लेकर शिक्षकों के मनमाने अटैचमेंट किए गए थे। पोल खुली तो निरस्त किया गया। संगठन की मांग है कि नियम विरुद्ध अटैचमेंट करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए।
-करनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed