{"_id":"57cfb0924f1c1bb03031976d","slug":"government-teacher-hired-teacher-on-her-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने अपने स्थान पर 1000 रुपये किराए पर रखा टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने अपने स्थान पर 1000 रुपये किराए पर रखा टीचर
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : demo pic
पिथौरागढ़ की प्राइमरी पाठशाला सुंगाल में विगत 2 वर्षों से अध्यापिका ने 1000 रुपये किराए पर अपने स्थान पर एक टीचर को पढ़ाने के लिए रखा है और खुद विद्यालय से गैरहाजिर रहती हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच उपखंड शिक्षाधिकारी करेंगे। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। यह मामला मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सामने आया।
विज्ञापन
सदन में शिक्षा की अव्यवस्था पर सदस्यों ने तीखे सवाल किए। बताया गया कि सरकारी तौर पर सुंगाल विद्यालय में तैनात अध्यापिका अक्सर गायब रहती हैं और उसने अपने बदले एक व्यक्ति को रख दिया।
विज्ञापन
बैठक में राजीव नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में अध्यापकों की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।