{"_id":"6aca78335e521f503f084d49","slug":"sold-for-five-lakh-the-number-was-auctioned-for-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1087458-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच लाख में बिका 0001, पौने तीन लाख में हुई 0007 नंबर की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच लाख में बिका 0001, पौने तीन लाख में हुई 0007 नंबर की नीलामी
Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से की जा रही नई यूके 16 सीरीज के मनचाहे नंबरों की नीलामी जारी है। इस क्रम में सीरीज के वीआईपी नंबर 0001 की नीलामी पांच लाख पांच हजार व 0007 नंबर की नीलामी दो लाख 77 हजार में हुई है। अभी तक नीलामी के लिए चिह्नित किए गए कुल 40 में से 10 नंबर नीलाम किए जा चुके हैं।
नवरात्र के अवसर पर लोगों में नए वाहन खरीदने के प्रति उत्साह देखा जाता है। नया वाहन लेने वाले अधिकतर लोगों की यह इच्छा रहती है कि वे अपनी पसंद या उनके लिए लकी रहने वाला नंबर अपने वाहन के लिए पंजीकृत कराएं। इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से नीलामी की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया जारी है।
एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति वाहन के लिए नंबर को बुक कराता है तो उसके लिए एक से दो माह का समय भी विभाग के माध्यम से दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।