फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government strict in Uttarkashi polytechnic case minister summoned report Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के पॉलीटेक्निक मामले में सरकार सख्त, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 10:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

सरकार ने भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि निगम को जारी की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान को पॉलीटेक्निक के लिए चयनित किया गया था। उस जगह पर आठ साल में तीन करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी एक ईंट नहीं रखी गई।

विज्ञापन
Government strict in Uttarkashi polytechnic case minister summoned report Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के पिपली में राजकीय पॉलीटेक्निक मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने रिपोर्ट तलब की है। पॉलीटेक्निक संस्थान के लिए कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को 2015 और 2018 में दो किस्तों में जारी तीन करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी आठ वर्षों में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन


प्रकरण से नाराज मंत्री ने कहा, जल्द ही इस संबंध में विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की बैठक बुलाई जाएगी। प्रस्तावित योजनाओं पर काम शुरू न करने पर यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

पिपली गांव में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान बनाने को 2012-13 में सरकार ने मंजूरी दी थी। इस संस्थान के लिए गवाणा गांव के लोगों ने अपनी जमीन दान की। भवन का काम यूपी निर्माण निगम को सौंपा गया। सरकार ने भवन निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि निगम को जारी की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान को पॉलीटेक्निक के लिए चयनित किया गया था। उस जगह पर आठ साल में तीन करोड़ की राशि खर्च करने के बाद भी एक ईंट नहीं रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन

मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने भी विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उनका कहना है कि इस तरह के कई मामले हमारे संज्ञान में आए हैं। जल्द ही इस संबंध में बैठक करेंगे। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया जाएगा। प्रस्तावित योजनाओं पर तत्काल काम शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने हिदायत दी कि काम शुरू न करने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed