फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government sought investigation report of Daulatram Trust case from police

देहरादून: शासन ने पुलिस से मांगी दौलतराम ट्रस्ट मामले की जांच रिपोर्ट

Fri, 03 Sep 2021 02:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 02:47 PM IST
सार

शासन ने एसआईटी जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच करने को भी कहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को अपर सचिव गृह कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। बता दें कि अधिवक्ता राजेश सूरी ने देहरादून के दौलत राम ट्रस्ट भूमि घोटाले का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन
Government sought investigation report of Daulatram Trust case from police
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौलत राम ट्रस्ट की जमीन बिक्री में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट शासन ने पुलिस से तलब की है। इस मामले की जांच के लिए डेढ़ दशक बाद पिछले साल एसआईटी गठित की थी।

विज्ञापन


शासन ने एसआईटी जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच करने को भी कहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को अपर सचिव गृह कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बता दें कि अधिवक्ता राजेश सूरी ने देहरादून के दौलत राम ट्रस्ट भूमि घोटाले का पर्दाफाश किया था। इस मामले में उन्होंने वर्ष 2002 में एडीएम देहरादून के समक्ष गुप्त बयान भी दर्ज कराए थे। इस घोटाले का मुकदमा दर्ज कराने के बाद 30 नवंबर 2014 को सूरी हाईकोर्ट नैनीताल से दून लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पिछले साल फिर से जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने मेरठ और नगर निगम देहरादून से दस्तावेज तालाब किये थे। इसके बाद से इसकी जांच का कोई पता नहीं चला। इस पर राजेश सूरी की बहन रीता सूरी ने शासन को शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed